नवगछिया । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शनिवार को नवगछिया स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर अमृत स्टेशन के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने नवगछिया स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे के इंजीनियरों और अन्य टीम से बैठक कर एक-एक बिंदु पर चर्चा की। इसके उपरांत उन्होंने स्टेशन के निरीक्षण करते हुए डीआरएम सोनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर नवगछिया में दक्षिणी साइड में एक और प्लेटफार्म की निर्माण की जरूरत बताते हुए इस दिशा में पहल करने के बारे में बात कही गई। इसके अलावा स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर पूरे परिसर में शेड लगाने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों रेल मंत्री से मिलकर नवगछिया सहित नारायणपुर बिहपुर, खरीक, कटरिया, स्टेशन के समुचित विकास कार्यों के बारे वार्ता हुई थी। वहीं नवगछिया स्टेशन डी कैटेगरी का हुआ करता था जिसे अपने संसदीय कार्यकाल में 2012 में आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाया गया, जिससे कि नवगछिया स्टेशन से यात्रियों की सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है।

स्टेशन के दक्षिणी क्षेत्र में नया प्लेटफार्म निर्माण से लोगों को काफी आसानी होगी जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, नभय चौधरी जिला महामंत्री मुकेश राणा, नंदनी सरकार, अजीत कुमार नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल, रवि रंजन, आलोक सिंह बंटू कुणाल गुप्ता, राजकुमार रजक आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *