नवगछिया : कदवा ओपी क्षेत्र के कासिमपुर कदवा में शुक्रवार की आधी रात आई अंधी के दौरान आग लगने से तीन घर जल गए। आग कैसे लगी किसी को पता नहीं चल पाया। आंधी में तेज हवा के कारण आग इतना बेकाबू हो गया कि लोगों को उस पर काबू पाना मुश्किल था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों वढोलबज्जा थाना से आए दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक कनकलाल सिंह के दो और लूखो सिंह का घर जलकर राख हो चुका था। वहीं आग में झुलसने से 6 बकरियां भी मर गई। नवगछिया अंचल के आरओ ने घटनास्थल पर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
