नवगछिया के मकंदपुर चौक स्थित राज पैलेस में पुलिस छापेमारी के बाद आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किए गए दो लड़कों के जमानत पर रिहा होने के बाद लड़की के परिजनों ने अनुमंडल कारा गेट पर दोनों को बंधक बनाने का प्रयास किया.

लेकिन जेल से निकलते ही एक लड़का स्कार्पियो पर बैठ कर भाग निकला तो दूसरे लड़के को लड़की के परिजनों ने घेर लिया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने उक्त लड़के को सुरक्षित बाहर निकाला और घर भेज दिया.

लड़की के परिजनों का कहना है कि उसकी पुत्रियों को लड़कों द्वारा जबरन राज पैलेस ले जाया गया था. अब जबकि समाज मे उनलोगों की बदनामी हो गयी है तो उनलोगों को लड़की की शादी की चिंता है. इसी कारण दोनों लड़कियों के परिजनों ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी लड़कियों से लड़के शादी कर ले. दोनों लड़कियों के परिजन सहित लड़कियों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है. काफी देर तक मामले को लेकर अनुमंडल कारा के गेट पर लड़कियों के परिजनों ने जम कर हंगामा किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *