File Photo

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया में अपराधियों ने गुरुवार के देर रात ट्रेन का ब्रेक वैन का सील तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। अमृतसर से कटिहार आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस का सेमापुर कटिहार रेलवे स्टेशन के बीच लाल पुल के समीप ब्रेक वेन (लगेज) का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक समान से भरे कई बोरे को चोरी हुए हैं।

घटना की जानकारी नवगछिया आरपीएफ व कटिहार एसपी को दिया गया। बिहपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर कुछ सामान को देर शाम तक बरामद करने की बात कही है। लेकिन अभी बहुत कुछ बरामद होना बाकी है। चोरी में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कटिहार एसपी डॉ संजय कुमार भारती ने बताया कि मामले को लेकर के छापेमारी की जा रही है। जिसमें इलेट्रॉनिक्स समान का दो लगेज बरामद किया गया है। मालूम हो कि इस घटना में लाखों का सामान गायब हुआ है। इसमें मोबाइल कवर, बैग, टीवी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान है। स्थानीय लोगों ने ब्रेक वैन से लुटे गए समानो को ऑटो, टोटो से ढोते देख कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी।

क्या कहते हैं आरपीएफ इंस्पेक्टर

नवगछिया के प्रभारी आरपीएफ इंस्पेक्टर कैलाश मीणा ने बताया की ब्रेकवेन टूटने को लेकर के हम लोगों ने कई सामान बरामद कर लिया है कुछ लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है कुछ लोगों से पूछताछ की जा रहा है। एसपी ने कहा कि लूट का अधिकांश समान बरामद करने के साथ साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ के आधार पर पूरे गैंग को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu