जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी ढोली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर जानलेवा हमले व मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज है।

दो पक्षों के बीच मारपीट में चार घायल

नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से दयानंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार यादव, बबलु कुमार हैं। दूसरे पक्ष से विरेंद्र यादव व विरेंद्र यादव की पत्नी मिरदो देवी हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना में दो घायल

नवगछिया : नवगछिया बस स्टेंड के पास सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनीयां निवासी संजय मंडल और नवगछिया के तेतरी निवासी अरूण कुमार घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। यहां से संजय मंडल जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *