नवगछिया: टोल प्लाजा के पास अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से करीब 7-8 राउंड गोलीबारी की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की। बताया जाता है कि नवगछिया एनएच-31 पर टॉल प्लाजा के पास एनएचआई का ठेकेदार मेंटेनेंस का कार्य कर रहा है।

Whatsapp group Join

यह बात सामने आई है कि वहां एनएच के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। झोपड़ी रहने के कारण ठेकेदार को मेंटेनेंस के कार्य करने में परेशानी आ रही थी। इसको लेकर ठेकेदार ने अवैध रूप से रह रहे लोगों को झोपड़ी हटाने के लिए बोला था।

इसके कुछ घंटे बाद ही बगल के केला बागान से 7 से 8 संख्या में आए अपराधियों ने करीब 7 से 8 राउंड गोली चलाई। थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा अतिक्रमण से जुड़ा मामला है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *