नवगछिया से कुछ ही किलोमीटर पर बेलदौर में एक शादी समारोह के दौरान चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में नशे की हालत में एक युवक ने डांसर को गोली मार दी। घटना रविवार की अहले सुबह की बताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंचा था। वह बार-बार देसी तमंचा निकाल रहा था। इधर गोली लगने से डांसर बुरी तरह घायल हो गया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत इतमादि पंचायत के बारुण गांव में कारे सिंह के पुत्र की शादी के अवसर पर स्टेज प्रोग्राम चल रहा था, जिसमें डांसर द्वारा रिकॉर्डिंग डांस किया जा रहा था।

प्रोग्राम देख रहे आरोपी युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली स्टेज पर डांस कर रहे डांसर को लग गई। इधर गोलीबारी की घटना के बाद शादी के माहौल गम में तब्दील हो गया। इस बावत थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि मामले में अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *