नवगछिया। नगर पंचायत के वार्ड 12 और 13 के दर्जनों लोगों ने वार्ड में गंदे पानी के जमाव और घरों में गंदा पानी के घुसने के बाद नगर पंचायत में जाकर सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
आक्रोशित लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षदों द्वारा गलत ढंग से नाली बनाने से उनके घरों में गंदा पानी घुस रहा है। मामले में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी नली-गली योजना के तहत नाला निर्माण कार्य होना है।

वार्ड 12 और वार्ड 13 में नाली निर्माण जल्द ही होगा। कार्यालय के प्रधान लिपिक आलोक ने बताया कि एक सप्ताह में कार्य शुरू किया जाएगा। .
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

