नवगछिया| खगड़िया के गोगरी जमालपुर से नवगछिया आ रहा टेंपो नवगछिया जीरोमाइल में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
मौके पर मौजूद परिजन रामस्वरूप यादव ने बताया कि घायलों में उनकी बेटी साजन देवी और जमाई नीतीश कुमार शामिल हैं। दोनों गोगरी से नवगछिया आ रहे थे। इसी दौरान सामने से ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे टेंपू पलट गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
