नवगछिया : इंटर की छात्रा का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटकता मिला। छात्रा के पिता ने पड़ोसी दंपती पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में शनिवार शाम करीब 7:00 बजे की है। मरने वाली की पहचान ज्योति कुमारी (19), पिता पूर्व सरपंच शंभु सिंह के रूप में हुई है।

ज्योति नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज में पढ़ती थी। घटना की जानकारी मिलने पर रंगरा थाना प्रभारी रामजी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शंभु सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह पड़ोसी अनिरुद्ध सिंह और उसकी प|ी अनीता देवी से किसी बात को लेकर मेरी बेटी ज्योति व परिवार वालों से झगड़ा हुआ था।

मां ने कहा-बेटी को कोई परेशानी नहीं थी

ज्योति की मां ने कहा कि बेटी को कोई परेशानी नहीं थी, उसने खुदकुशी नहीं की है। ज्योति दो बहन और एक भाई में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सूचना ​मिलने पर वह भी घर पहुंची और बहन का शव देख रोने लगी। रंगरा थाना प्रभारी रामराज सिंह ने कहा कि अब तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *