भागलपुर : खेलो इंडिया योजना के तहत खेल संरचना के निर्माण के लिए स्थल चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए एडीएम ने नवगछिया के सीओ को पत्र लिखा है।
Total Downloads: 312
इसमें कहा गया है कि खेल के माहौल को विकसित करने के लिए खेल संरचना के लक्ष्य को ध्यान में रखकर जिले के खिलाड़ियों को अभ्यास व प्रतियोगिताओं के लिए फुटबाल स्टेडियम व मल्टी परपस हॉल के निर्माण के लिए न्यूनतम 115 मीटर लंबा 95 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा समतल भूमि के प्रस्ताव की मांग की गई है।
इसलिए निर्देश है कि फुटबाल स्टेडियम और मल्टी परपस हॉल के निर्माण के लिए समतल भूमि चिह्नित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर विभाग को भेजा जा सके। साथ ही नवगछिया के डीसीएलआर से कहा गया है कि भूमि उपलब्ध कराने के लिए अपने स्तर से भी सीओ को निर्देश देंगे। इसकी कॉपी डीएम और जिला खेल पदाधिकारी को भी दी गई है।

