नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के इंण्टर स्तरीय हाईस्कूल के बगल के पोखर में एक 70 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार मृतक महिला नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी के वार्ड नंबर 19 निवासी उर्मिला देवी के रूप में पहचान हुई है. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

जिसके बाद घटना स्थल पर नवगछिया पुलिस पहुंच कर शव को पोखर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. मृतक महिला के पुत्र उमेश महतो ने बताया कि मेडिकल से दवाई खरीदकर घर आई उसके बाद बाथरूम गई. जिसमें वो पोखर में फिसल कर गिरने से मौत हो गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *