नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के द्वारा नवगछिया मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में बनाए गए कोरनटाइन सेंटर में गुरुवार को दस लोगो का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. बिहपुर प्रखंड के छह, नारायणपुर के दो, रंगरा के एक एवं नवगछिया प्रखंड के एक व्यक्ति का सेंपल जांच के लिए लिया गया है.

वहीं गुरुवार को 19 लोगो का सेंपल जांच के लिए लिया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया की गुरुवार को दस लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है.

जिन लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया उन सभी लोगो को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में रखा गया है. पूर्व में जिन लोगों का सेंपल जांच के लिए भेजा गया था. उन लोगों में 12 की रिपोर्ट निगेटिव आई है. शेष लोगो की रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *