नवगछिया। इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के कनकिटटा धारसे इस्माईलपुर पुलिस एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के पास रस्सी मिली है लेकिन शव पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव सुरक्षित रखा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
