नवगछिया : इस्माईलपुर थाना पु०अ०नि० दिलीप कुमार सशस्त्र बल के साथ रात्रि गश्ती में थे तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई की स्कार्पियो वाहन रजि० नं०-BR10AL8952 में अवैध शराब रखकर भागलपुर से नवगछिया की ओर जाने वाली है।

राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए भागलपुर से आने वाली वाहनो का चेकिंग जहान्वी चौक टी०ओ०पी० के पास प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में भागलपुर की ओर से आती हुई सफेद रंग का स्कार्पियों वाहन को रोकने का ईशारा देने पर उक्त वाहन को भगाने का प्रयास किया परन्तु पीछा कर सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।

तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति एवं वाहन का तलाशी लेने पर गाड़ी के डिक्की एवं बीच वाले सीट पर विभिन्न कम्पनी कुल 194.625 लीटर विदेशी शराब एवं 02 स्मार्ट फोन बरामद हुआ तथा वाहन चालक एवं शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *