नवगछिया : पिछले 24 घंटे में हो रही भारी बारिश के बावजूद नदियों के जलस्तर में कमी जारी है। भागलपुर को प्रभावित करने वाली गंगा और कोसी का जलस्तर सोमवार को सभी आठ प्वाइंट पर कम आंका गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली रिपोर्ट को जिला प्रशासन ने जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस्माईलपुर बिंदटोली में गंगा और कुरसेला में कोसी का जलस्तर लाल निशान से नीचे आ गया है। हालांकि तीनों जगहों पर जलस्तर वार्निंग लेवल के काफी करीब है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
