नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को परिवार नियोजन को लेकर शिविर लगाया गया। इसमें इच्छुक महिलाओं को गर्भ निरोधक उपायों की जानकारी दी गई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 562

पीएचसी प्रभारी डॉ. बुचकुन दास ने अंतरा इंजेक्शन और कॉपर टी जैसी स्थायी और अस्थायी गर्भनिरोधक विधियों को अपनाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया।

हेल्थ मैनेजर सुमित कुमार चौधरी और जिला परिवार नियोजन समन्वयक रितु कुमारी ने महिलाओं को बच्चों के जन्म में अंतराल रखने के फायदे बताए। मौके पर कई महिलाओं ने इन सुविधाओं का लाभ उठाया। महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जानकारी भी दी गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....