नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के मेघाल टोला का रहने वाला एक युवक भैंस चराने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। शुक्रवार को संजीत कुमार (22) भैंस चरा रहा था इसी दौरान गंगा नदी में वह डूब गया।

Whatsapp group Join

काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने शनिवार को नदी से शव को बरामद किया। मौके पर पहुंचे पंचायत समिति प्रतिनिधि अजय मंडल ने थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

 घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे जदयू युवा जिलाअध्यक्ष आशीष कुमार, जिला परिषद विपिन मंडल, हुलो मंडल मुखिया सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने उसके परिवार वालों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *