नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखण्ड गंगा नदी के बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है। यहां के घरों, विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

Whatsapp group Join

प्रखण्ड के परबत्ता पंचायत की बिनोवा, कटकीन्हा, बसगढ़ा और आंशिक रूप से मेघाल टोला बाढ़ से प्रभावित हो गया है। वहीं पूर्वी भिट्ठा पंचायत के सौदागर मण्डल टोला, रामदीरी, रघुनी टोला, चौधरी बासा बाढ़ की चपेट में आ गया है। पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के वार्ड 10 और वार्ड 11 को छोड़कर सभी टोला में पानी प्रवेश कर गया है।

यहां के सभी विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी आ जाने के बाद छुट्टी दे दी गई है। घरों में पानी आ जाने के बाद लोग मचानों के अलावा बांधों, छतों पर शरण लिए हुए हैं। जिला पार्षद बिपिन कुमार ने बताया कि घरों में पानी आ जाने के बाद लोगों को सबसे ज्यादा शौचालय और पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *