नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड के नवटोलिया गांव में अग्निपीड़ित परिवारों के बीच मंगलवार को विद्यापुरी हाट इस्माईलपुर के नवयुवकों ने सभी दुकानदारों के सहयोग से खाने की सामग्री का वितरण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 65
मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार के सहयोग से कपड़ा बर्तन भी दिया गया। युवा कमेटी में अभिषेक राज, टिंकू भगत, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सच्चिदानंद मंडल, मनोज कुमार साह, टुनटुन मंडल, कारू साह, विजय कुमार साह, संजीव साह सहित अन्य नवयुवक मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
