नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से इस्माईलपुर-बिंद टोली स्थित स्पर संख्या पांच, पांच एन-1, छह व सात पर भारी दबाव बन गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा ध्वस्त स्पर संख्या पांच एन-1 को पुनः बालू भरी बोरियों से रीस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्पर संख्या पांच, छह व सात पर भारी दबाव होने के कारण विभागीय अभियंताओं को परेशान कर दिया है। विभिन्न स्परों पर बांस व बालू भरी बोरियों से गंगा नदी के वेग को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधीक्षण अभियंता ने विभिन्न स्परों का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद कनीय अभियंताओं को कई आवश्यक निर्देश दिये। जाह्नवी चौक से इस्माईलपुर थाना तक निर्माणाधीन तटबंध पर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण सीपेज से तटबंध को सुरक्षित रखने हेतु बेदी राय टोला में तटबंध पर दो संवेदनशील स्थानों पर तटबंध के दोनों ओर बालू भरी बोरियों से 148 मीटर से पिचिंग करवाया जा रहा है, ताकि इस्माईलपुर के इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश नहीं कर सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *