नवगछिया। इस्माईलपुर के सभी तरह के सरकारी शैक्षणिक संस्थान में ग्रीष्मावकाश की छुट्टी नहीं होगी। यहां पर पहले की तरह बाढ एवं बरसात की छुट्टी अगस्त महीने में होगा मालूम हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस्माईलपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के प्रस्ताव को मानते हुए आदेश जारी किया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया है कि यहां पर अधिकांश विद्यालय बाढ़ के समय में डूब जाता है साथ ही बरसात के समय में पठन-पाठन सही से नहीं हो पाता है इसको देखते हुए यहां पर ग्रीष्मावकाश की छुट्टी निरस्त कर बाढ एवं बरसात की छुट्टी दिया जाएगा।

