नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड के नारायणपुर लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से अरुण मंडल के घर में लगी आग से छह और घर जलकर राख हो गये। घरों में रखा कपड़ा, बर्तन सहित खाने का अनाज भी जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटें इतनी तेज की कि अन्य चार पांच घरों में आग की लपटें पहुंच गयीं। जिससे आसपास के घरों में अफरातफरी मच गयी। पड़ोसी श्याम सुंदर मंडल, कारू मंडल, मौसम मंडल, रेशमा देवी, मंजू देवी, विपिन मंडल आदि के घरों में आग पकड़ लेने से सभी के घर जलकर राख हो गये।

घटना की सूचना इस्माईलपुर अंचलाधिकारी एवं थाना को दी गयी। मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि दमकल की गाड़ी पहुंचने तक आग की चपेट में पांच घर आ चुके थे। स्थानीय लोगों एवं दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच आग की तेज लपटों के कारण दो गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे कुछ लोग हल्के-फुल्के घायल हो गये।

मौके पर इस्माईलपुर पीएससी के चिकित्सक पहुंचकर घायलों का इलाज कर रहे हैं। इस्माईलपुर अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर दमकल गाड़ी के सहयोग से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीओ ने बताया कि इस घटना में अरुण मंडल, श्याम सुंदर मंडल, कारू मंडल, मौसम मंडल, रेशमा देवी, मंजू देवी, विपिन मंडल आदि के घर में आग लगी है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। अगलगी की घटना में लाखों की क्षति है।

भूखे प्यासे खेतों में बच्चों के साथ हैं पीड़ित

आग से घर का सारा सामान जल जाने के बाद पीड़ित परिवार अपने बाल बच्चों के साथ कबेटो में भूखे प्यासे पड़े हैं। उनके पास खाने के लिए अनाज भी नहीं है। अनाज जलकर कोयला हो गया है। कपड़े जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शाम ढलने के बाद बच्चे भूख से व्याकुल हो रहे थे।

अग्निपीड़ित परिवारों को मिला 9800 का चेक

नवगछिया। इस्माईलपुर के नारायणपुर चंडी स्थान में आग लगने से घर जलने वाले प्रत्येक अग्निपीड़ित परिवारों को आपदा सहायता राशि के रूप में 9800 रुपये का चेक दिया गया। अंचल अधिकारी इस्माईलपुर ने शनिवार को चार परिवारों को चेक दिया। चेक बुक नहीं रहने के कारण बचे हुए परिवारों को रविवार को चेक दिया जाएगा। साथ ही साथ पॉलीथिन शीट भी दी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *