नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सुकटिया बाजार रतनगंज की आशा कार्यकर्ता सत्यभामा देवी की मौत पीएचसी गोपालपुर में शुक्रवार की दोपहर अचानक हो गयी। वे पीएचसी गोपालपुर में प्रसूता को लेकर प्रसव कराने के लिए आई थीं। जहां अचानक अचेत होकर गिर गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 327
इसकी सूचना तत्काल वहां पर मौजूद चिकित्सक को दी गयी। चिकित्सक ने उन्हें देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों की सूचना देने के बाद शव अपने घर ले गये। सरकार द्वारा घोषित चार लाख रुपये अनुग्रह राशि परिजनों को मिलेगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
