बिहपुर। रविवार को कन्या इंटरस्तरीय स्कूल सोनवर्षा में भागलपुर जिला पेशनर समाज के बिहपुर ईकाई की वार्षिक अधिवेशन सह पेशनर दिवस समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता बिहपुर ईकाई उपाध्यक्ष गीता प्रसाद चौधरी व संचालन सचिव विवेकानंद चौधरी ने किया।
Total Downloads: 167
वहीं समारोह का उद्घाटन ग्रामीण सह मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति एके राय, अजय उर्फ लाली कुंवर व ग्रामीण आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बताया गया कि एक जनवरी सात से 31 मार्च 17 तक पेंशनरों का ग्रेड पे बाकी है। जिसको लेकर कोर्ट में केस किया गया था। वह केस खुल गया है।
पेंशनरों ने कहा कि इस पर जल्द ही फैसला आयेगा। वह हमाले पक्ष में होगा। व्यवस्था संचालन में कोषाध्यक्ष मणिभूषण सिंह,सभापति रामनरेश चौधरी आदि थे।

