नवगछिया। खरीक थाना के मिरजाफरी निवासी ई-रिक्शा चालक सुरेश दास की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान मिरजाफरी गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक अपने ई-रिक्शा का चार्जर खोल रहा था।
Total Downloads: 354
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने परिवार का एकलौता कमाऊ इंसान था और ई-रिक्शा की कमाई की बदौलत अपने परिवार का परवरिश कर रहा था।
घटना के बाद ग्रामीण शुशील कुमार भारती, नियामत अंसारी, धनेश्वर दास, दिनेश दास आदि ने बिजली कंपनी के पदाधिकारियों से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। जेई राकेश रंजन ने बताया कि हरसंभव मृतक के परिजनों को सहयोग किया जाएगा।

