भागलपुर जीरोमाइल थाना क्षेत्र में ई रिक्शा लूटने की कोशिश करने वाला रिक्शा मालिक वकील मंडल की हिम्मत की वजह से पकड़ा गया। इसको लेकर टोटो मालिक सह चालक वकील मंडल ने जीरोमाइल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Total Downloads: 101
खरीक थाना क्षेत्र के रहने वाले ई रिक्शा मालिक का कहना है कि गुरुवार की देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। तभी जीरोमाइल चौक पर दो लड़के आये और ई रिक्शा बुक करा बंशीटीकर लेकर चले गये और वहां धारदार हथियार से उसपर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद वे रिक्शा लेकर भागने लगे। रिक्शा मालिक ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। उसी दौरान ई रिक्शा गिर पड़ा जिससे एक आरोपी घायल हो गया।
तुरंत जीरोमाइल पुलिस पहुंच गयी और आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी शिव यादव है। शिव वही है जो जीरोमाइल थाना से भाग निकला था। रॉड चोरी करने की घटना में उसे पुलिस ने पकड़ा था। उसने उस समय अपना नाम मिथुन बताया था। पूछताछ और जांच में पता चला कि शिव ही मिथुन है जो थाना से भाग निकला था।

