नारायणपुर । प्रखंड के रायपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान परिसर में सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञानमानस यज्ञ में उज्जैन की कथावाचिका वर्षा नागर ने कहा कि श्रीराम कथा ज्ञानमानस का श्रवण करने से मनुष्य का कल्याण होता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
आयोजन समिति के सदस्य शंकर साह ने बताया कि रविवार को कथा का समापन होगा। कथा श्रवण को लेकर नारायणपुर, आशाटोल, पहाड़पुर, भोजूटोल, मनोहरपुर सहित अन्य गांव से लोग जुट रहे। मौके पर पूर्व मुखिया धीरेन्द्र यादव, भवेश पहलवान, नवीन शर्मा, शिक्षक अंजनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
