नवगछिया – परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक मोर के पास उपद्रव कर रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर एक अपराधी का पिस्टल छीन कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मामले की बाबत खगड़ा निवासी मुर्गा फार्म के संचालक गौरव कुमार गौरव ने पुलिस को बताया है कि 26 जनवरी के दिन साढ़े पांच बजे वे अपने मुर्गा फार्म से घर जा रहे थे.

पकड़ा गांव के पास एमपी यादव उर्फ मुकेश यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और बतौर रंगदारी ₹50 हजार की मांग की. गौरव का कहना है जब उसने रंगदारी नहीं देने की बात कही तो मुकेश यादव ने गोली चला दी. गोली की आवाज सुनते ही उसके गांव के मनीष, संतोष, शैलेश और अमर दौड़ कर वहां पहुंचे तो मुकेश भागने लगा और भागने के क्रम में जब वह गिर गया तो उसने चारो पर पिस्तौल तान दिया.

इसी क्रम में सभी लड़कों ने मिल कर मुकेश के हाथ से पिस्तौल छीन लिया. गौरव ने मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज करायी है तो दूसरी तरफ गौरव ने पुलिस को मुकेश की पिस्तौल भी सुपुर्द कर दिया है. परवत्ता पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *