नवगछिया : स्मार्ट ​मीटर लगाने को लेकर बुधवार को नवगछिया बिजली कंपनी के कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सुपरवाइजर, लाइनमैन और मानव बल को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान सभी को उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के फायदे के बारे में जानकारी देने को कहा गया।

कार्यपालक पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी कर्मियों को यह जानकारी दे दी गई है, ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर लगाने से फायदा और नुकसान के बारे में बताएं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर और पुराने मीटर में एक ही जैसा बिजली की यूनिट की कटौती होती है। ग्रामीण इलाकों में 1 से 50 यूनिट में 2.90 रुपए और 50 से ऊपर 3.33 रुपए पर यूनिट लिया जाता है।

वहीं शहरी इलाके में 1 से 100 यूनिट का 4.42 रुपए और इससे अधिक पर 6.29 रुपए उपभोक्ताओं से लिया जाता है। उन्होंने बताया कि अनुमंडल के सात प्रखंडों में 120334 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है। अब तक 61535 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। जिसमें गोपालपुर में लक्ष्य 10980, इस्माइलपुर में 1956, नवगछिया में 3876, रंगरा में 9746 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *