नवगछिया : बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद गुरूवार को संघ्या कटिहार से भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया मंकदपुर चौक पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंकदपुर चौक पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल और कौशल जयसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा, कुणाल गुप्ता, अनीस यादव ने उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद को मांग पत्र सौंपा

जिसमें नवगछिया के सकुटिया नगरह सहित शहरी क्षेत्र में उजानी, श्रीपुर, नवादा, धोबनिया में सरकारी बैंक की शाखा एवं नवगछिया शहरी क्षेत्र में आवास योजना के लंबित भुगतान जल्द कराने की मांग, नवगछिया शहरी क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक और विद्यालय की व्यवस्था करने, नवगछिया के बिहुला की जन्मस्थली को पर्यटन सर्किट में शामिल कराने सहित नवगछिया के सरकारी कार्यालयों में मंजूषा पेंटिंग कराने और नवगछिया नगर परिषद कार्यालय से विजय घाट जाने वाली जर्जर सड़क का मरम्मती की मांग की.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवगछिया बाजार को जाम से निजात दिलाने के लिए बाइपास के निर्माण की मांग भी की. इस क्रम में पूर्व जिला महामंत्री मनोज पाण्डेय, जिला महामंत्री आलोक सिंह, गुलाबी सिंह, प्रवीण भगत, पंकज शर्मा, रंजीत झा, मितेष रंजन, राजेश झा, दीपक भगत, चंदन भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *