बिहपुर। बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम द्वारा उल्टा झंडा फहराने के प्रकरण को लेकर रुद्रसेना कोर्ट में केस दर्ज करायेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 345
इसको लेकर रुद्रसेना ने सोनवर्षा कन्या उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार को बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार एवं संचालन जिला सचिव चंद्रकांत चौधरी ने किया।
बैठक में बताया गया कि यह देश के अपमान का मामला है। बैठक में शुभम मिश्रा, पल्लव कुमार, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार, छोटू कुमार आदि समेत सैकड़ों युवा मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
