नवगछिया । गंगा नदी में उफान और तेज हवा के कारण बुधवार की शाम उस्मानपुर गंगा घाट के समीप एक ओवरलोड नाव (डेंगी) नदी में डूब गयी। उसमें सवार सभी लोग डूबने लगे। हालांकि, बाद में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि नाव पर करीब 15 लोग और भारी मात्रा में चारा लोड था। सभी लोग गंगा पार से मवेशी के लिए चारा लेकर आ रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। जानकारी पर थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, सीओ निशांत कुमार, जिला पार्षद पीयूष कुमारी, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोगों को दूसरी नाव और तैराकों के सहयोग से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। जानकारी के अनुसार सभी लोग बिचली दियारा से चारा लेकर वापस लौट रहे थे।

इस दौरान नाव बेकाबू होकर नदी में डूब गयी। लोगों ने बताया कि नाव के अंदर ऊपर से नदी का पानी प्रवेश कर गया था। उक्त नाव का रजिस्ट्रेशन नहीं था। सीओ निशांत कुमार ने बताया कि नदी में चलने वाले सभी अवैध नाव को जब्त किया जाएगा। बता दें कि राघोपुर से नरकटिया तक गंगा नदी और कोसी नदी के लोकमानपुर, सिंहकुंड समेत अन्य जगहों पर प्रशासनिक उदासीनता के कारण धड़ल्ले से नावों का अवैध रूप से संचालन हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *