खरीक। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग युवती की शादी की नीयत से अपरहण करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने गांव के ही जर्मनी कुमार, महेश्वर शर्मा, पोलो शर्मा, नीलम देवी एवं नारायणपुर के पहाड़पुर निवासी पूरण शर्मा पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन में लिखा है कि 31 अगस्त को मेरी बेटी गांव में कृष्ण भगवान का मेला देखने गई थी। देर रात तक वह वापस नहीं आई। इसके बाद काफी खोजबीन की गयी। किन्तु पता नहीं चल पाया। पता चला कि मेरी बेटी को बहला-फुसला कर आरोपी जर्मनी के पास अन्य आरोपियों ने पहुंचा दिया है।

आवेदन में अनहोनी की भी चिंता जताई गयी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अपहृता की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *