नवगछिया। रविवार को, नदी थाना की गश्ती टीम अवैध शराब और हथियारों की खोज में दियारा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान, कामा स्थान भमरपुरा के पास एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।

संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर जांच की, जिसमें बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हिराटोल निवासी अजीत कुमार, पुत्र जैलाश यादव, के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और 07 जीवित कारतूस प्राप्त हुए।

गिरफ्तार किए गए अजीत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....