नारायणपुर बिहपुर प्रखंड क्षेत्र के लत्तीपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या-09 निवासी 45 वर्षीय मृत्युंजय ठाकुर पिता स्व नरेश मोहन ठाकुर पिछले एक सप्ताह से घर से कहीं लापता हो गए हैं।

मामले को लेकर उनके पुत्र रवि कुमार ने मंगलवार को बिहपुर थाना में आवेदन देकर पिता की शकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है।

जानकारी के मुताबिक दो अप्रैल को सुबह करीब 10-11 बजे मृत्युंजय ठाकुर अपने घर में बिना किसी को कुछ बताए निकलने के बाद अबतक घर नहीं लौटे हैं। उनके लापता होने के बाद घर में पत्नी डेजी देवी, पुत्र रवि कुमार और सूरज – कुमार काफी चिंतित व दुखी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *