नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु के लोकमानपुर निवासी बैंक ऑफ बरौदा के सीएसपी संचालक देवेश कुमार और उसकी पत्नी अलका कुमारी से अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने 1,35580 रुपए नकद और लैपटॉप की छिनतई कर ली है। देवेश ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है।
Total Downloads: 102
देवेश ने बताया कि वह खरीक के दादपुर स्थित बैंक ऑफ बरौदा का सीएसपी संचालक है और उसकी पत्नी अलका कुमारी लोकमानपुर की संचालक है। बुधवार को वे दोनों रकम और लैपटॉप लेकर मोटरसाइकिल से लोकमानपुर जा रहे थे। बाबा बिशु राउत सेतु के पास एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका रास्ता रोक दिया।
तीनों मास्क पहने थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर उसका बैग और लैपटॉप वाला बैग छीन लिया और कदवा की ओर भाग गए। जब उसने पीछा किया तो देखा कि अपराधियों की बाइक से उतर कर एक लड़का श्रीपुर गांव की ओर चला गया। जबकि बाइक सवार दो दादपुर चले गए।

