नवगछिया में एक महिला ने धोखे से एटीएम बदलकर 50 हजार रुपए निकालने का मामला दर्ज कराया है। पंकज प्रसाद सिंह की बेटी बबली कुमारी ने बताया कि वह अपने जीजा वरुण कुमार का एटीएम लेकर सेंट्रल बैंक के एटीएम गई थी।

वहां एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम बदल दिया और पैसे निकाल लिए। जब जीजा के मोबाइल पर पैसे की निकासी का मैसेज आया, तब उन्हें इसका पता चला। बाद में उन्होंने अपना अकाउंट बंद करवा दिया। नया एटीएम राजमणि देवी के नाम पर था, और पुलिस जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....