नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढिया गांव में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबोध मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को अंकित कुमार ने नदी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सुबोध मंडल समेत पांच-छह लोगों ने उनके और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना में परिवार के कुछ सदस्यों को चोटें भी आई थीं।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी सुबोध मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *