नवगछिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खरीक थाना क्षेत्र के बगरी चौक के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

टक्कर से पलट गया ई-रिक्शा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गलत दिशा से आ रहा था और अचानक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा मौके पर ही पलट गया। उसमें सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

पूजा से लौट रहे थे सभी

बताया जा रहा है कि नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौहद्दी निवासी पंडित नवीन झा की पत्नी, फुआ और फूफा ई-रिक्शा से गोपालपुर में रिश्तेदारों के यहां पूजा में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

एक की हालत गंभीर, मायागंज रेफर

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पंडित नवीन झा की 45 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *