नारायणपुर । मनोहरपुर में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने से खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर कम उम्र के बच्चे सिगरेट व स्मैक पीने इधर आते हैं। उसी से आग लगी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 180
घटना में नारायणपुर के किसान देवेंद्र प्रसाद मंडल का सवा बीघा, मनोहरपुर गांव के किसान गणेश सिंह व कंतलाल सिंह का पांच-पांच कट्ठा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
सीओ विशाल अग्रवाल ने राजस्व कर्मचारी अमित कुमार को जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया। अमित ने बताया कि आगलगी की घटना में हुई क्षति की जांच की गयी है। आपदा अधिनियम के तहत उचित सहायता राशि दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
