खरीक| एनएच 31 पर बगड़ी चौक के पास नवगछिया से बिहपुर जा रहे किसान की बाइक और 2500 रुपए अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट ली। पीड़ित किसान नारायणपुर के दुधैला निवासी सुजीत मंडल ने खरीक थाने में आवेदन दिया है।

जिसमें कहा है कि मैं नवगछिया से अपने मशीन का समान खरीदकर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक ही बाइक पर तीन हथियारबंद अपराधियों ने ओवरटेक कर मुझे बगड़ी चौक के समीप रोक लिया।

इसके बाद हथियार के बल पर अपने कब्जे में लेकर वह अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद मेरी बाइक एक अपराधी ने ले ली और मुझे भी नवगछिया के तरफ लेकर चला गया। नवगछिया से आगे जाकर सुनसान जगह पर मुझे छोड़ दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *