नवगछिया: रंगरा पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण शुक्रवार और शनिवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार दोनों दिनों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

बिजली कंपनी के एसडीओ वरुण कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग करें और आवश्यक कार्य पहले से ही निपटा लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *