नारायणपुर : एनएच 31 पर सुबह सात बजे नारायणपुर चौक से पश्चिम एक मीटर दूर बाइक सवार कैलाश सिंह को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने शव को पोस्टमार्टम के नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

मृतक की पहचान खगड़िया जिला के परबत्ता थाना अंतर्गत सतीशनगर कोर चक्का निवासी कैलाश सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति सुबह नारायणपुर बाजार होते हुए भगवान पंप पर तेल लेकर घर आ रहे थे।

आने के क्रम में नारायणपुर चौक के आगे ट्रक ने रौंद डाला। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व 10 वर्षीय पुत्र पिंकेश कुमार को छोड़ गया। सीओ अजय सरकार ने बताया कि मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा सरकारी प्रावधान के अनुसार दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *