नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित, खादी भंडार के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर अनियंत्रित गति से आ रही एक ट्रैक्टर ने बाइक चालक को सामने से जोरदार धक्का मार दिया. जिससे कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल बाइक चालक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला निवासी सुधाकर कुमार के रूप में की गई है.
Total Downloads: 116
दुर्घटना के बाद आसपस के दुकानदारों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी. मगर आधे घंटे तक नवगछिया पुलिस दुर्घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई. इसके बाद लोगों ने उसे अन्य गाड़ी के जरिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

वही दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर भागने में सफल रहा. मिली जानकारी अनुसार घायल बाइक सवार मोटरसाइकिल पर बिस्कुट टॉफी लादकर दुकानदारों को सप्लाई करने का काम करता है. इसी सिलसिले में वे सामग्री को बेच कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान नवगछिया खादी भंडार के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

