नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में नवविवाहिता की हत्या कर शव को कोसी नदी में फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मिल्की सकुचा के समीप कोसी नदी से एक 20 वर्षीय नवविवाहिता का शव बरामद नवगछिया पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है. शव की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी पंचून पंडित की 20 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में की गई. नवगछिया पुलिस द्वारा शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया.

– जहर खिलाकर हत्या कर दिए जाने की आशंका

– कोसी नदी से नवविवाहिता का शव बरामद

– पति सहित तीन लोगों के विरूद्ध हत्या की प्राथमिकी

नवविवाहित का शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मृतक महिला के माता पिता को दी गई. सूचना मिलने पर मृतक महिला के पिता खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के दुधेला भरतखंड निवासी सुरेंद्र पंडित नवगछिया पहुंचे. उन्होंने ही शव की पहचान अपनी पुत्री नीतू कुमारी के रूप में की. इस बाबत मृतका के पिता सुरेंद्र पंडित के बयान पर मृतका महिला के पति पंचून पंडित, सास मीना देवी,ससूर एवं पंचून पंडित के भाई सहित ससुराल वालों पर अपनी पुत्री को जहर खिलाकर हत्या कर लाश को छिपाने के मंशा से कोसी नदी में फेंक देने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

प्राथमिकी के बाद नवगछिया पुलिस ने नवादा स्थित मृतका के ससुराल से उनके पति एवं घटना के नामजद आरोपी पंचून पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी ओर अन्य दो नामजद आरोपी मौके से फरार हो गए. महिला के पिता सुरेंद्र पंडित ने बताया कि छह माह पूर्व ही उन्होंने अपनी पुत्री नीतू की शादी नवादा के पंचून पंडित से किया था. शादी के बाद से ही उनके ससुराल वाले मेरी पुत्री को प्रताड़ित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि मेरी पुत्री को खरना के दिन मेरे दमाद पूनचून पंडित आया और मेरी बेटी को ले गया अपने घर उसके बाद वहां क्या हुआ हमलोगों को कोई पता नहीं चला. वहीं मृतका के पिता ने बताया कि पूनचून पंडित दिल्ली पंजाब में रहकर मजदूरी करता है. वो काली पूजा मे घर आया हुआ था.

अंततः उन लोगों ने मेरी पुत्री को जहर देकर मार डाला. वहीं घटना के संबंध में नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. नामजद आरोपी एवं मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *