नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एनएच-31 स्थित लगदाहा चौक के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों की झंडापुर निवासी रूपेश कुमार व बिहपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष सनोज कुमार राजवंशी ने घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। रूपेश की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया।

