नवगछिया ; गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गंगा घाट पर बुधवार दोपहर में अपने रिश्तेदार का अस्थि कलश विसर्जन करने पहुंचे टीकापट्टी रुपौली प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष पप्पू मंडल की तलाश दूसरे दिन भी एसडीआरएफ के टीम ने की। बुधवार को मृतक पप्पू मंडल अपने घर के समीप आझो कुप्पा तिनटगा गांव के शंकर जयसवाल का अस्थि कलश विसर्जन करने के लिए आया हुआ था।

वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब जाने के कारण व लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों ने काफी ढूंढा लेकिन देर शाम हो जाने के कारण सुबह में गोपालपुर अंचलाधिकारी के द्वारा तत्काल उसे एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। गुरुवार को एसडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम गंगा घाट पर पहुंचकर तलाश शुरू की लेकिन बटेश्वर स्थान कहलगांव ज्ञानी दास टोला आदि सहित कई जगहों पर रेस्क्यू किया गया।

लेकिन डूबे युवक का पता नहीं चल पाया। अंचलाधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि फिर से शुक्रवार को इसकी तलाश की जाएगी। वहीं गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि टीम के सदस्यों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन गहरा पानी होने के डूबे युवक का पता नहीं चल पाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *