नवगछिया । नवगछिया अनुमण्डल पदाधिकरी उत्तम कुमार ने दीपावली कालीपूजा, छठ पूजा शांतिपूर्वक मनाने के लिए विभिन्न विभागों के प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
Total Downloads: 329
सभी बीडीओ, सीओ को विसर्जन घाटों पर गोताखोर और चौकीदार उपलब्ध कराने, सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पर्व पर मेडिकल टीम उपलब्ध कराने, सहायक अभियंता को पूजा पंडाल की मजबूती की रिपोर्ट करने, एसडीपीओ को बिना अनुमति के जुलूस नहीं निकालने और विद्युत सहायक अभियंता को जुलूस के रास्ते का जर्जर तार बदलने का निर्देश दिया है।
एसपी ने सभी छठ घाटों का किया निरीक्षण
नवगछिया।निज समवादाता। गंगा कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद घाटों पर पानी होने के कारण होने वाली परेशानी के मद्देनजर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एसडीपीओ के साथ अनुमण्डल के सभी खतनाक घाटों का जायजा लिया। घाटों पर व्रतियों की सुविधा के साथ साथ दुर्घटना से बचाव के लिए सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए।

