गोपालपुर: तिनटंगा करारी निवासी हेमा देवी पति नंदलाल महतो ने बुधवार को नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाने गोपालपुर थाना जाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा डांट कर भगा देने का आरोप लगाया है। हेमा देवी ने आवेदन में बताया है कि दो दिन पूर्व वह पुश्तैनी जमीन पर लगी गेहूं की फसल कटवा रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
इसी दौरान गांव के योगेंद्र यादव अपने चार अज्ञात नकाबपोश लोगों के साथ हथियार से लैस होकर खेत पर पहुंचा और धमकाकर फसल काटने से मना कर दिया। इसके बाद हेमा लौट आई और गोपालपुर थाने पहुंची, जहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
